EPF interest rate 2025 क्या है?
EPFO ने FY 2023-24 के लिए 8.25% interest rate declare की है। यह rate हर साल EPFO board द्वारा तय होती है।
PF में employer कितना contribute करता है?
Employee: 12% of basic salary। Employer: 12% (जिसमें 8.33% EPS में और 3.67% EPF में जाता है)। Total 24% basic salary हर महीने PF में।
PF withdrawal rules क्या हैं?
Retirement (58 साल) पर पूरा PF निकाल सकते हैं। 2 months बेरोजगार रहने पर निकाल सकते हैं। घर खरीद, शादी, medical जैसे कारणों पर partial withdrawal।
EPFO UAN portal पर PF balance कैसे देखें?
unifiedportal-mem.epfindia.gov.in पर UAN login करें। या UMANG app या SMS (EPFOHO UAN ENG to 7738299899) से balance जानें।
VPF (Voluntary PF) क्या है?
VPF में employee अपनी इच्छा से basic salary का 100% तक PF में contribute कर सकता है। Same 8.25% interest मिलती है और tax benefit भी।